मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। डॉ. मुइज्जू का स्वागत करते हुए श्रीमती मुर्मु ने नई सरकार और मालदीव के लोगों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. मुइज्जू के नेतृत्व में मालदीव समृद्धि और विकास के पथ पर बढ़ता रहेगा। राष्ट्रपति ने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में भारत-मालदीव के संबंध प्रगाढ रहेंगे।
Site Admin | June 10, 2024 8:30 PM
मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।