June 4, 2024 8:22 PM

printer

मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी ने लोकसभा चुनाव के परिणामों को भाजपा के लिए एक झटका बताया

 

मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी ने लोकसभा चुनाव के परिणामों को भाजपा के लिए एक झटका बताया है। पार्टी ने एक वक्‍तव्‍य में कहा कि 2014 और 2019 के पिछले दो लोकसभा चुनावों की तुलना में इस बार भाजपा लोकसभा में अपना बहुमत खो चुकी है। पार्टी ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने बेरोजगारी, कीमतों में वृद्धि, कृषि से जुड़ी समस्याओं और लोकतंत्र तथा संविधान पर हमलों के मुद्दों पर चुनाव लड़ा है। उसने कहा कि मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी और वाम दलों के प्रदर्शन में थोडा सुधार हुआ है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला