नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर रायपुर लौटे माओवादी हिंसा से पीड़ित बस्तर के नागरिकों का आज छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने निवास में स्वागत किया। इस दौरान इन लोगों ने उपमुख्यमंत्री से अपने अनुभव साझा किए। उपमुख्यमंत्री ने भी उनकी पीड़ा को ध्यान से सुना और उन्हें दैनिक उपयोग की वस्तुएं वितरित कीं। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने पीड़ितों का हौसला बढ़ाया और उनके साथ मजबूती से खड़े रहने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बस्तर के लोग माओवादी आतंक के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं और सरकार उनके साथ मिलकर पूरी शक्ति से इस लड़ाई को लड़ेगी।
Site Admin | September 26, 2024 10:04 PM
माओवादी हिंसा से पीड़ित बस्तर के नागरिकों का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया स्वागत