भारतीय जनता पार्टी ने कोलकाता डॉक्टर दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर आज पश्चिम बंगाल सरकार पर हमला जारी रखा और आरोप लगाया कि वह उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है जो इस घटना के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए पार्टी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार ने 43 डॉक्टरों का तबादला कर दिया है जो न्याय के लिए आवाज उठा रहे थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कोलकाता पुलिस सोशल मीडिया पर घटना के खिलाफ बोलने पर लोगों को धमकी दे रही है। उन्होंने सत्तारूढ़ टीएमसी पर इस मामले में दोषियों को बचाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। श्री पूनावाला ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार इस मामले में तानाशाही रवैया अपना रही है।
Site Admin | August 17, 2024 1:15 PM
महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में भाजपा ने बंगाल सरकार पर दोषियों को बचाने के आरोप लगाए