महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य में सामाजिक सद्भाव और शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि राज्य सरकार मराठा समुदाय को नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार मनोज जारांगे पाटिल और मराठा आरक्षण आन्दोलनकारियों की अधिकांश मांगों पर ठोस कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि सारथी और अन्नासाहेब आर्थिक पिछड़ा विकास निगम से संबंधित मांगों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले मराठा आरक्षण की मांग कर रहे मनोज पाटिल ने जालना में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ चर्चा के बाद आज अपनी भूख हडताल समाप्त कर दी। वे मराठा आरक्षण की मांग को लेकर 29 अगस्त से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर थे।
News On AIR | September 14, 2023 4:53 PM | महाराष्ट्र सरकार
महाराष्ट्र सरकार मराठा समुदाय को नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे