महाराष्ट्र में नाशिक जिले के प्याज व्यापारियों ने कल से प्याज की नीलामी पर रोक लगाने की धमकी दी है। ये व्यापारी निर्यात शुल्क बढ़ाने, पूरे देश में समान आढ़त और नेफेड तथा एनसीसीएफ द्वारा प्याज की खरीद का विरोध कर रहे हैं। जिला कलेक्टर जलज शर्मा ने इन व्यापारियों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। नाशिक देश का सबसे बड़ा प्याज उत्पादक जिला है। यहां 17 कृषि उत्पाद विपणन समितियां हैं और व्यापारियों की हड़ताल से प्रतिदिन लगभग 40 करोड़ रूपए का नुकसान हो सकता है।
News On AIR | September 19, 2023 9:30 PM | प्याज व्यापार हडताल
महाराष्ट्र में नाशिक जिले के प्याज व्यापारियों ने कल से प्याज की नीलामी पर रोक लगाने की दी धमकी