June 25, 2024 9:54 PM

printer

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुणे पोर्श दुर्घटना में मारे गए 2 युवाओं के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का चेक सौंपा

 

 

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज पुणे पोर्श दुर्घटना में मारे गए 2 युवाओं के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का चेक सौंपा। मध्य प्रदेश के 24 वर्षीय आईटी पेशेवरों, अनीश अवधिया और अश्विनी कोष्टा के परिवार के सदस्यों ने कल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनके आवास पर मुलाकात की थी। महाराष्ट्र में एक दुर्घटना में मारे गए लोगों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने विशेष मुआवजा देने की घोषणा की थी।

    बच्‍चों के माता-पिता से बात करते हुए श्री शिंदे ने कहा कि भले ही बॉम्बे हाई कोर्ट ने किशोर की रिहाई का आदेश दिया है, लेकिन राज्य यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करेगा कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि राज्य इस मामले को फास्ट ट्रैक अदालत में चलाएगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि परिवारों को उनकी जरूरत के समय मुख्यमंत्री राहत कोष से वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला