मुंबई के घाटकोपर में बिलबोर्ड गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के अधिकारियों ने कल दुर्घटनास्थल पर फंसी एक कार से दो और शव निकाले हैं। सोमवार शाम तेज हवाओं और बेमौसम बारिश के कारण घाटकोपर के छेदा नगर में एक पेट्रोल पंप पर एक विशाल होर्डिंग गिर गया था। घटना में लगभग 75 लोग घायल हो गये थे।
Site Admin | May 16, 2024 9:33 AM
महाराष्ट्र: मुंबई के घाटकोपर में बिलबोर्ड गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई