June 4, 2024 7:21 PM

printer

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में पत्रकारों से बातचीत की

 

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि उनकी पार्टी के उम्‍मीदवारों को कुछ सीटों पर कम अंतर से इसलिए हार का सामना करना पड रहा है क्‍योंकि उन्‍होंने उम्‍मीदवारों के नाम की घोषणा करने में देर कर दी। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने राज्‍य में 15 सीटों पर अपने उम्‍मीदवार खड़े किए थे जिनमें से छह सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

श्री शिंदे ने आज मुंबई में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी विपक्ष द्वारा फैलायी गई गलतफहमियों को दूर करने में नाकाम रही। मतदाताओं का आभार व्‍यक्‍त करते हुए श्री शिंदे ने कहा कि पार्टी चुनाव परिणामों का विश्‍लेषण करेगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला