महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने किसानों से मोटा अनाज उगाने का आह्वान किया। श्री कोश्यारी ने आज बागेश्वर के कपकोट स्थित जगथाना गांव में ग्रामीणों से कहा कि मोटा अनाज किसानों की आय दोगुनी करने का बेहतर जरिया हो सकता है। इसके साथ ही उन्होंने गांव में मत्स्य तालाब का निरीक्षण किया और विभाग को मत्स्य पालन के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। मत्स्य अधिकारी मनोज मियान ने बताया कि वोकल फॉर लोकल की थीम पर विगत 5 साल से क्षेत्र में कलस्टर आधारित ट्राउट मछली का उत्पादन किया जा रहा है।
News On AIR | September 26, 2023 8:20 PM | DEHRADUN | Uttarakhand | UTTARAKHAND NEWS
महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने किसानों से मोटा अनाज उगाने का आह्वान किया