कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज उत्तरी महाराष्ट्र के जनजातीय बहुल नंदुरबार लोकसभा क्षेत्र में, पार्टी उम्मीदवार गोपाल पदवी के समर्थन में एक रैली करेंगी। श्री पदवी इस लोकसभा सीट से पहली बार चुनाव लड रहे हैं। उनका मुका़बला दो बार की सांसद हीना गावित से है। मार्च में भारत जोडो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नंदुरबार का दौरा किया था और आदिवासी न्याय के अंतर्गत पांच गारंटियों की घोषणा की थी। नंदुरबार 2014 तक कांग्रेस का गढ रहा था।
Site Admin | May 11, 2024 11:32 AM
महाराष्ट्र के नंदुरबार में प्रियंका गांधी की रैली