April 8, 2024 11:28 AM

printer

महाराष्ट्र के चन्द्रपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज शाम महाराष्ट्र में चन्‍द्रपुर का दौरा करेंगे। वे चन्‍द्रपुर और गढ़चिरौली-चिमूर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों से भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। पीएम मोदी मोरवा एयरपोर्ट ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा में प्रदेश भाजपा और महायुति गठबंधन के नेता उपस्थित रहेंगे।
महाराष्ट्र के पूर्वी विदर्भ क्षेत्र में पांच निर्वाचन क्षेत्रों — नागपुर, रामटेक, चन्द्रपुर, गढ़चिरौली-चिमूर और भंडारा-गोंदिया में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला