March 27, 2024 8:43 PM

printer

भाजपा ने उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी की, अमरावती आरक्षित संसदीय सीट से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा को टिकट

 

    भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की आज सातवीं सूची जारी की। महाराष्‍ट्र की अमरावती आरक्षित संसदीय सीट से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और कर्नाटक में चित्रदुर्ग लोकसभा सीट से पार्टी नेता गोविंद करजोल पार्टी उम्‍मीदवार होंगे।

    महाराष्‍ट्र में शिवसेना उद्धव गुट ने भी आज लोकसभा चुनावों के लिए अपने 17 उम्‍मीदवारों की सूची जारी की।

    हरियाणा के मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी राज्‍य विधानसभा उपचुनाव के लिए करनाल सीट से चुनाव लड़ेंगे। 

    भाजपा ने आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भी दस नामों की घोषणा की है। पार्टी नेता वाई.एस. चौधरी विजयवाड़ा सीट से तथा पी. विष्‍णु कुमार राजू विशाखापट्टनम-उत्‍तर सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

    इस बीच, लोकसभा चुनाव में शेष उम्‍मीदवारों के नाम तय करने के लिए कांग्रेस की केन्‍द्रीय चुनाव समिति की बैठक नई दिल्‍ली में चल रही है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला