March 25, 2024 1:43 PM

printer

महाकालेश्वर मंदिर अग्निकांडः मुख्यमंत्री ने दोषियों के ख़िलाफ़ दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

मध्य प्रदेश में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में आज सुबह आग लग गई। यह घटना भस्म आरती के दौरान घटी। इस घटना में पुजारी समेत दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को इंदौर और उज्जैन के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला