July 19, 2024 7:40 PM

printer

मशहूर रंगकर्मी और आकाशवाणी के वरिष्ठ उदघोषक मिर्ज़ा मसूद का मध्यप्रदेश के इंदौर में निधन हो गया

मशहूर रंगकर्मी और आकाशवाणी के वरिष्ठ उदघोषक मिर्ज़ा मसूद का आज मध्यप्रदेश के इंदौर में निधन हो गया है। वे अस्सी वर्ष के थे।
मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने मिर्ज़ा मसूद जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मिर्ज़ा मसूद ने अपना पूरा जीवन रंगमंच को समर्पित कर दिया। उनका निधन कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “मिर्ज़ा मसूद की आवाज़ और अंदाज उन्हें अद्वितीय बनाते थे। उन्होंने कई अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में हिंदी ब्रॉडकास्ट कमेंटेटर के रूप में भी अपनी विशेष पहचान बनाई। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 2019 में उन्हें चक्रधर सम्मान से नवाज़ा गया था।“ मिर्ज़ा मसूद द्वारा कला और संस्कृति के क्षेत्र में दिए गए योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।

आकाशवाणी केन्द्र, रायपुर में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिर्ज़ा मसूद के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला