झारखंड के बोकारो, गिरिडीह और हजारीबाग के 70 मजदूर मलेशिया में फंस गये हैं। मजदूरों ने सोशल मीडिया के माध्यम से केन्द्र और राज्य सरकार से वतन वापसी की गुहार लगायी है। इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार से मलेशिया में फंसे मजदूरों की घर वापसी कराने का आग्रह किया है।
Site Admin | September 26, 2024 8:34 PM
मलेशिया में फंसे झारखंड के 70 मजदूरों ने केन्द्र और राज्य सरकार से वतन वापसी की लगायी गुहार