September 25, 2024 4:18 PM

printer

मलेशिया में झारखंड के 70 मजदूरों के फंसे होने का मामला आया सामने

मलेशिया में झारखंड के 70 मजदूरों के फंसे होने का मामला सामने आया है। मलेशिया में फंसे मजदूर राज्य के गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो और धनबाद जिले के रहने वाले हैं। मजदूरों ने सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो शेयर कर हेमंत सोरेन सरकार से वतन वापसी की गुहार लगायी है। मजदूरों ने वीडियो में बताया है कि पिछले चार माह से कंपनी ने उनको वेतन नहीं दिया है, जिसकी वजह से उनके समक्ष आर्थिक संकट के साथ-साथ खाने-पीने की समस्या उत्पन्न हो गयी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला