May 25, 2024 9:41 AM

printer

मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में भारत की पीवी सिंधु का मुकाबला थाईलैंड की बुसानन ओंग-बेम-रूंग-फान से  

कुआलालंपुर में मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में आज भारत की पीवी सिंधु का मुकाबला थाईलैंड की बुसानन ओंग-बेम-रूंग-फान से होगा। सिंधु ने कल क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन की हान यूई को हराया था। हालांकि भारत की अस्मिता चालिहा को एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीन की झांग यी मान से हार का सामना करना पड़ा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला