मध्य प्रदेश में प्रस्तावित आगामी विधानसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में आज मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने कल सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए। श्री राजन ने कहा कि सूची का अंतिम प्रकाशन होते ही आज सभी जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ के माध्यम से प्रकाशित मतदाता सूची का सार्वजनिक वाचन कराया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने आदर्श चुनाव आचरण संहिता लागू होते ही किए जाने वाले प्राथमिक और अन्य महत्वपूर्ण कार्या के बारे में विस्तार से जानकारी दी। फोटो निर्वाचक नामावली की अंतिम सूची संबंधित, मतदान केंद्र की आदि जानकारी मतदाता वेबसाइट डब्ल्यू. डब्ल्यू. डॉट सी. ई. ओ. मध्य प्रदेष डॉट एन. आई. सी. डॉ. इन पर देख सकते हैं।
News On AIR | October 4, 2023 4:50 PM | Madhya Pradesh | MP NEWS
मध्य प्रदेश में प्रस्तावित आगामी विधानसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में आज मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा