मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली के मध्यप्रदेश भवन में आज से 2 सितंबर तक होने वाले ’मध्यप्रदेश उत्सव’ का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस उत्सव में प्रदेश की समृद्ध कला, पर्यटन, संस्कृतिक विरासत, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का वृहद प्रदर्शन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस उत्सव में लघु मध्यप्रदेश की झलक दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग अंचलों के विशिष्ट व्यंजन भी परोसे जाएंगे। उत्सव में हथकरघा, हस्तशिल्प, ओडीओपी उत्पाद, जीआई उत्पाद, मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत एवं शासन की उपलब्धियों पर केंद्रित प्रदर्शनियां लगाई जाएगी। चार-दिवसीय मध्यप्रदेश उत्सव में प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। उत्सव के पहले दिन संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित सुश्री कलापिनी कोमकली द्वारा शास्त्रीय गायन का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।
Site Admin | August 30, 2024 10:43 AM
मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली के मध्यप्रदेश भवन में 2 सितंबर तक चलने वाले ’मध्य प्रदेश उत्सव’ का करेंगे शुभारंभ