लोकसभा चुनाव के पहले चरण में प्रदेश की छह सीटों के लिए नामांकन-पत्रों की जांच प्रक्रिया कल पूरी हो गई। इसमें 107 उम्मीदवारों के नामांकन-पत्र कानून-सम्मत मान्य पाए गए हैं। वहीं, छह नामांकन-पत्र खारिज किए गए हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने यह जानकारी दी। श्री राजन ने बताया कि सीधी में 20, शहडोल में 10, जबलपुर में 21, मंडला में 16, बालाघाट में 17 और छिन्दवाड़ा में 23 अभ्यर्थियों के नामांकन-पत्र विधिमान्य पाए गए हैं। पहले चरण के लिये नामांकन दाखिल कर चुके प्रत्याशी शनिवार 30 मार्च तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। पहले चरण के लिए शुक्रवार, 19 अप्रैल को मतदान होगा।
Site Admin | March 29, 2024 2:55 PM
मध्य प्रदेश: पहले चरण में प्रदेश की छह सीटों के लिए नामांकन-पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी हुई