मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक मोहन यादव ने आज हजारीबाग लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल के पक्ष में जिले के बरही में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां के मुख्यमंत्री पहले से जेल में हैं, अब मंत्री आलमगीर आलम भी जेल चले गए। इसके बाद मोहन यादव ने कोडरमा के जयनगर में एनडीए प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में भी एक सभा की। सभा में उन्होंने कहा कि कांग्रेस कश्मीर से धारा 370 हटाने पर खून-खराबे की बात कहती थी, वहीं नरेंद्र मोदी सरकार ने बिना किसी हिंसा के इसे खत्म कर दिया। जनसभा को भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने भी संबोधित किया।
Site Admin | May 16, 2024 8:26 PM
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक मोहन यादव ने हजारीबाग लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल के पक्ष में जिले के बरही में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया