पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के अंतर्गत महू, खरगोन शहर पूर्ण स्मार्ट मीटर वाले नगर घोषित हो गए हैं। अब एक सप्ताह बाद झाबुआ एवं थांदला नगर भी पूर्ण स्मार्ट मीटर कृत नगर बन जाएंगे। पश्चिम क्षेत्र कंपनी में अब तक सात लाख 40 हजार अत्याधुनिक स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। वर्तमान में 14 जिलों में स्मार्ट मीटर तेजी से लगाने का कार्य जारी है। कंपनी क्षेत्र में सबसे ज्यादा इंदौर शहर में करीब सवा तीन लाख स्मार्ट मीटर स्थापित हो चुके हैं। वहीँ, झाबुआ में 13 हजार एवं थांदला में साढ़े 5 हजार स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। पश्चिम क्षेत्र के अन्य 25 नगरीय निकायों में भी तेजी से स्मार्ट मीटरीकरण कार्य जारी है।
Site Admin | September 11, 2024 12:09 PM
मध्य प्रदेश में महू, खरगोन शहर पूर्ण स्मार्ट मीटर वाले नगर घोषित किए गए