April 21, 2024 8:15 AM

printer

मध्य प्रदेश: कांग्रेस राहुल गांधी आज सतना में जनसभा को करेंगे संबोधित

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के सतना में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वे दोपहर 12 बजे बीटीआई मैदान सतना पहुंचेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव भी जनसभा को संबोधित करेंगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज राज्य में भारतीय जनता पार्टी के प्रचार अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। मुख्यमंत्री रीवा, सागर और छतरपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा खजुराहो लोकसभा के चांदला और राजनगर में और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा में सभाओं को संबोधित करेंगे। राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल बंडा, देवरी और उदयपुरा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला