मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ के आदेश पर धार की ऐतिहासिक भोजशाला में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) विभाग का सर्वे कल 60वें दिन भी जारी रहा। एएसआई के 20 अधिकारियों की टीम ने 19 श्रमिकों के साथ आधुनिक उपकरणों के जरिए वैज्ञानिक पद्धति से करीब साढ़े आठ घंटे काम किया। हाई कोर्ट के आदेश पर भोजशाला में 22 मार्च को एएसआई का सर्वे शुरू हुआ था। खुदाई में अब तक 1400 छोटे–बड़े अवशेष प्राप्त हो चुके हैं। इसके अलावा सिक्के और तलवार भी मिले हैं। खुदाई में कमल की आकृति वाला सफेद पत्थर भी मिला है। इन सभी अवशेषों को एएसआई की टीम द्वारा सुरक्षित रख लिया गया है। एएसआई को 27 जून तक सर्वे पूरा कर हाई कोर्ट में चार जुलाई को रिपोर्ट पेश करना है।
Site Admin | May 21, 2024 7:06 PM
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ के आदेश पर धार की ऐतिहासिक भोजशाला में एएसआई का सर्वे कल 60वें दिन भी जारी