प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के सौ दिन पूरे हो गये हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना यानी आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों ने केन्द्र सरकार का आभार माना है। भोपाल की बेबी माली को किडनी संबंधी समस्या है और वह इस वर्ष में अब तक पांच लाख रुपए से अधिक का निशुल्क उपचार प्राप्त कर चुकी हैं। भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना, आर्थिक संकट से जूझ रहे कई परिवारों के लिए संबल बनी है। बेबी माली के बेटे ने भारत सरकार का इस योजना के लिए आभार माना है।
Site Admin | September 23, 2024 12:21 PM
मध्य प्रदेश: आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों ने केन्द्र सरकार का आभार जताया