मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन भरने का कार्य जारी है। कल दस उम्मीदवारों ने 12 नामांकन पत्र भरे। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद अब तक 16 उम्मीदवारों ने 21 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। पहले चरण के लिए पर्चे भरने की अंतिम तारीख 27 मार्च है।
Site Admin | March 23, 2024 1:54 PM
मध्य प्रदेशः लोकसभा चुनाव के पहले चरण हेतु नामांकन जारी