June 7, 2024 2:47 PM | MP NEWS

printer

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय की स्थापना के 11वें वर्षगाँठ समारोह का पांच दिवसीय महोत्सव ’महुआ महोत्सव’ का शुभारंभ

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय की स्थापना के ग्यारहवें वर्षगाँठ समारोह का पांच दिवसीय महोत्सव ’महुआ महोत्सव’ का कल जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ’महुआ महोत्सव’ जनजातीय संस्कृति, कला और व्यंजनों से परिचित कराने का प्रयास है। जनजातियों के सामाजिक जीवनशैली और अनुभव को वास्तविक बनाने के लिए बड़े बड़े आर्किटेक्ट के बजाय जनजातीय कलाकारों ने संग्रहालय स्वयं अपने हाथों से बनाया गया है। मंत्री श्री शाह ने संग्रहालय में नव-निर्मित जनजातीय आवास एवं लौह शिल्प का लोकार्पण भी किया। इसके पहले महोत्सव में दोपहर 2 बजे से शिल्प एवं व्यंजन मेला, बच्चों के लिए कठपुतली प्रदर्शन एवं जनजातीय नृत्यों की प्रस्तुतियाँ संयोजित की गई।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला