मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला ने आज पशुओं के साथ संवेदनशीलता की आवश्यकता पर जोर दिया। नई दिल्ली में विश्व पशु दिवस के अवसर पर उन्होंने कहा कि पशुओं और प्रकृति के प्रति स्नेह हमेशा देश की संस्कृति का हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण हमारे अस्तित्व के लिए आवश्यक है।मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि पशुओं के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करने की जरूरत है।
News On AIR | October 4, 2023 9:16 PM | परषोत्तम रूपाला - पशु दिवस
मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला ने पशुओं के साथ संवेदनशीलता की आवश्यकता पर जोर दिया