April 30, 2024 9:07 PM

printer

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन लगातार चला रहा है मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तहत मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के डांगरिया गांव में जिला निर्वाचन अधिकारी लीना कमलेश मंडावी ने लोगों को मतदान का महत्व बताया।  उधर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने स्वीप अभियान के तहत कलेक्टोरेट परिसर से मशाल रैली को रवाना किया।

वहीं, सक्ती जिले में आज कृषक संगोष्ठी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसी जिले के डोंगिया गांव में मतदाता रैली भी निकाली गई। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला