April 29, 2024 3:39 PM

printer

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चिकित्सकों और अन्य संस्थाओं ने अनूठी पहल शुरू की

प्रदेश में तीसरे और चौथे चरण के मतदान के लिए जन जागरुकता  कार्यक्रम लगातार जारी है। इंदौर में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए निजी क्षेत्र के चिकित्सक और और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी अन्य संस्थाएं भी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आगे आ रही है। अनेक चिकित्सकों और अन्य संस्थाओं ने मतदान करने वाले मतदाताओं के उपचार/परीक्षण में मतदान दिवस पर 50 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य परीक्षण और पैथोलॉजी जांच पर भी 50 प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया है। गुना में स्वीप गतिविधियां जारी हैं। कल आंगनबाड़ी केंद्र जगनपुर चक स्थित मतदान केंद्र पर कैंडल जलाकर मतदान की शपथ एवं दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। मुरैना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत संगोष्ठी व शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन शासकीय महाविद्यालय जौरा में किया गया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला