राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के0 रवि कुमार ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के पांचवें, छठे और सातवें चरण के मतदान की व्यापक तैयारी सुनिश्चित करने से मतदान बेहतर होगा। वहीं मतदान दिवसों को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन प्रबंधन की सुदृढ़ व्यवस्था से मतदान प्रतिशत में इजाफा होगा। बेहतर मतदान के लिए चुनाव कार्य से जुड़े सभी लोग समेकित प्रयास करें। श्री कुमार आज वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से चौथे चरण में संपन्न मतदान एवं आगामी चरण के चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की संख्या अधिक है, वहां रिज़र्व ड्यूटी वाले चुनाव कर्मी का सहयोग लिया जाएगा, ताकि मतदान प्रक्रिया में गति लाई जा सके।
Site Admin | May 15, 2024 8:24 PM
मतदान की व्यापक तैयारी सुनिश्चित करने से मतदान बेहतर होगाः के0 रवि कुमार