March 26, 2024 3:28 PM

printer

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अब भी मौका

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अब भी मौका है। नामांकन शुरू होने के 10 दिन पहले तक आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए 1 अप्रैल तक 18 वर्ष पूरा करने वाले फॉर्म-6 जमाकर आवेदन कर सकते हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र में फॉर्म-6 जमा करने के लिए तिथियां निर्धारित की गयी हैं। सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में 15 अप्रैल तक, चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में 24 अप्रैल तक, रांची, जमशेदपुर, धनबाद और गिरिडीह में 26 अप्रैल तक तथा राजमहल, दुमका और गोड्डा में 4 मई तक फॉर्म-6 जमा होंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला