मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए दो और तीन सितंबर को छत्तीसगढ़ के सभी मतदान केन्द्रों में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर के माध्यम से मतदाता परिचय पत्र में नाम या पता गलत दर्ज होने पर उसमें भी सुधार किया जाएगा। इसके अलावा लोगों के आधार नंबर को मतदाता परिचय पत्र से भी जोड़ा जाएगा। प्रदेश में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य ग्यारह सितंबर तक चलेगा। वहीं, चार अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
News On AIR | September 1, 2023 9:37 PM | CHHATISGARH NEWS | Chhattisgarh | RAIPUR | मतदाता सूची
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए दो और तीन सितंबर को छत्तीसगढ़ के सभी मतदान केन्द्रों में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा