April 1, 2024 4:25 PM

printer

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रांची में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से इलेक्शन मस्कट आई भाई, एक रैप सॉन्ग और स्थानीय भाषा में बने एक एल्बम को आज रांची स्थित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय में जारी किया गया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान खासकर युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आई भाई शुभंकर और स्थानीय भाषाओं में गाने को लांच किया गया है। उन्होंने बताया कि मीडिया जगत समेत 16 अनिवार्य सेवा के सेक्टर से जुड़े मतदाताओं के लिए बैलट पेपर से मतदान की व्यवस्था की जा रही है। इस प्रक्रिया के तहत आवश्यक कागजी कार्रवाई करके अनिवार्य सेवा से जुड़े लोग भी मतदान प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला