मणिपुर में भीतरी मणिपुर संसदीय क्षेत्र के 11 मतदान केन्द्रों पर कल पुनर्मतदान होगा। निर्वाचन आयोग ने राज्य चुनाव अधिकारियों को कल सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान कराने के निर्देश दिये हैं। इन मतदान केन्द्रों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान शुक्रवार को हिंसा, दंगा, ईवीएम और चुनाव सामग्री नष्ट करने तथा छदम मतदान की घटनाएं हुई थी। इन मतदान केन्द्रों में सात मतदान केन्द्र इंफाल पूर्व जिले तथा चार मतदान केन्द्र इंफाल पश्चिम जिले में स्थित है। इन मतदान केन्द्रों पर स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा सुचारू रूप से मतदान संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किये जाएंगे।
Site Admin | April 21, 2024 8:41 PM
मणिपुर में 11 मतदान केन्द्रों पर पुनर्मतदान