July 14, 2024 8:40 PM

printer

मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, सीआरपीएफ जवान वीरगति को प्राप्त

 

 

    मणिपुर के जिरीबाम जिले में आज सुबह सशस्‍त्र उग्रवादियों के हमले में केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक जवान वीरगति को प्राप्त हो गया और दो पुलिसकर्मी घायल हो गये। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। इस कारण दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हुई। मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने हमले की कड़ी निंदा की है। मुख्यमंत्री ने वीरगति को प्राप्त हुए जवान के परिवार के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है। उन्‍होंने हमले में घायल पुलिसकर्मियों के जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना की है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला