मणिपुर के इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम जिलों में 11 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान सुचारू रूप से चल रहा है। सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत 37.54 प्रतिशत रहा।
मतदान अधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 19 अप्रैल को इन 11 मतदान केंद्रों पर हिंसा, दंगा और बोगस मतदान दर्ज किया गया और पुनर्मतदान का अनुरोध किया गया। इसके बाद निर्वाचन आयोग ने आज सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक इन सभी मतदान केंद्रों में पुनर्मतदान का आदेश दिया। ये इंफाल पूर्वी जिले में सात और इंफाल पश्चिम जिले में चार मतदान केंद्र हैं।
Site Admin | April 22, 2024 1:17 PM
मणिपुर: दो जिलों के 11 मतदान केंद्रों पर सुचारू रूप से चल रहा है पुनर्मतदान