September 2, 2024 8:45 AM

printer

मणिपुर: इम्‍फाल में कुकी उग्रवादियों के हमले में दो लोगों की मृत्‍यु हुई

मणिपुर के इम्‍फाल में कुकी उग्रवादियों के हमले में दो लोगों की मृत्‍यु हो गई। इनमें 31 वर्षीय एक महिला भी शामिल है। उग्रवादियों ने ड्रोन, बम और आधुनिक हथियारों का उपयोग किया। पुलिस ने बताया कि हमले में मृतक महिला की आठ वर्षीय बेटी और दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। कुकी उग्रवादियों के इस हमले को राज्‍य में शांति बहाल करने के राज्‍य सरकार के प्रयासों को विफल करने की कोशिश माना जा रहा है। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला