मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर मिली जीत से विपक्ष के गठबंधन इंडिया को मजबूती मिली है– शिवपाल यादव

समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने कहा है कि मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर मिली जीत से विपक्ष के गठबंधन इंडिया को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल आगामी लोकसभा चुनाव में और मजबूत होकर उभरेंगे। लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए श्री यादव ने हाल ही में सपा से भाजपा में शामिल हुए सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बारे में तंज किया कि कि वो सपा के स्टार प्रचारक हैं, उनकी मदद से समाजवादी पार्टी को घोसी विधानसभा सीट पर अधिक वोट मिले। उन्होंने यह भी कहा कि अगर जल्द ही उन्हें मंत्री नहीं बनाया जाता तो वे फिर से सपा में शामिल हो जाएंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला