July 2, 2024 8:24 PM

printer

भोपालः नगर निगम ने 3 हजार 353 करोड़ रुपए का बजट पेश किया

राजधानी भोपाल की महापौर मालती राय ने आज नगर निगम का 3 हजार 353 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। इस बजट में प्रॉपर्टीपानी और मनोरंजन पर कर न बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इस बजट में आय और व्यय बराबर रहने का अनुमान है।नगर निगम भोपाल के वित्तीय वर्ष की अनुमानित आय 3 हजार 353 करोड़ 16 हजार रुपए रहेगी।
बजट में वार्ड नियोजन निधि के रूप में प्रति वार्ड 25 लाख रुपए के मान से 21 करोड़ 25 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। साथ ही संपत्ति कर की 50 प्रतिशत की राशि भी वार्डों के विकास कार्यों पर खर्च होगी।

 

वहींनेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी का कहना है कि बजट में कुछ भी नया नहीं है। पिछले साल के बजट के बिंदुओं के नंबर बदले गए हैं। महापौर ने पिछले बजट और अंतरिम बजट का हिसाब नहीं दिया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला