छत्तीसगढ़ के भिलाई-3 में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज और उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर इस मामले की निष्पक्ष जांच करने और कांग्रेस कार्यकर्ताओ पर दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग की है।
इस बीच, इस मामले को लेकर कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचकर पुलिस महानिदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा और घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की।