July 10, 2024 5:44 PM

printer

भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने एचईसी को आर्थिक संकट से निकालने के लिए मंत्रालय और सेल के अधिकारियों से सुझाव और प्रस्ताव मांगे

भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने एचईसी को आर्थिक संकट से निकालने के लिए मंत्रालय और सेल के अधिकारियों से सुझाव और प्रस्ताव मांगे हैं। वे कल नयी दिल्ली में भारी उद्योग मंत्रालय और सेल के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। केन्द्रीय मंत्री ने अधिकारियों से जानना चाहा है कि एचईसी को भेल और रक्षा मंत्रालय के साथ किस तरह टैग किया जा सकता है। इसके साथ ही एचईसी के पुनरुद्धार के अन्य उपायों पर भी चर्चा की गयी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला