भारत और श्रीलंका के बीच यात्री नौका सेवा कल फिर से शुरू हो गई है। इस सेवा की शुरुआत पिछले वर्ष अक्टूबर में भारत के नागपट्टिनम और श्रीलंका के कांकेसंथुराई के बीच की गई थी। कांकेसंथुराई उत्तरी प्रांत जाफना के पास है। शिवगंगा नौका पर यह यात्री सेवा निजी ऑपरेटर इंडश्री फेरी सर्विसेज द्वारा संचालित है। इससे नागपट्टिनम और कांकेसंथुराई के बीच की दूरी लगभग 4 घंटे में तय की जा सकती है। यह नौका सेवा भारत और श्रीलंका के बीच समुद्री संपर्क बढ़ाकर आपसी संबंधों को मजबूत करने की एक पहल है।
Site Admin | August 17, 2024 11:21 AM
भारत-श्रीलंका के बीच यात्री नौका सेवा फिर से शुरू