सूचना और प्रसारण,खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज ने कहा कि भारत में G-20 का सफल आयोजन देश की बहुत बड़ी उपलब्धि है खासकर उस समय है, जब दुनिया में बहुत सारी चुनौतियां हैं। श्री ठाकुर आज सिवनी में मीडिया से बात कर रहे थे। श्री ठाकुर प्रदेश भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने के लिए यहाँ आये हैं। मध्य प्रदेश में विकास की सराहना करते हुए हुए उन्होंने कहा कि एक समय बीमारू राज्य के रूप में पहचान रखने वाला राज्य आज कई मामलों में नंबर वन है। मध्य प्रदेश गेहूँ निर्यात,पीएम स्वनिधि योजना,आयुष्मान योजना के कार्ड बनाने,ग्रामीण सड़कों की गुणवत्ता पूर्वक बनाने और राष्ट्रीय गोकुल मिशन जैसी तमाम योजनाओं में में देश में नंबर -1 है। श्री ठाकुर ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता ने एक सही निर्णय लेकर भाजपा पर विश्वास जताया तो, मध्य प्रदेश आज विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
News On AIR | September 11, 2023 4:01 PM | Madhya Pradesh | MADHYA PRADESH NEWS | MP NEWS
भारत में G-20 का सफल आयोजन देश की बहुत बड़ी उपलब्धि है–केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर