भारत ने दक्षिण कोरिया के इंचिओन में तीरंदाजी विश्वकप स्टेज दो में महिलाओं की कम्पाउंड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। ज्योति सुरेखा वेन्नाम, परणीत कौर और अदिति स्वामी ने फाइनल में तुर्किए को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
ज्योति, परणीत और विश्व चैम्पियन अदिति ने विश्वकप में एक साथ तीसरी बार स्वर्ण पदक जीता है।