July 7, 2024 9:38 PM

printer

भारत निर्वाचन आयोग झारखंड विधानसभा की तैयारी में जुट गया

भारत निर्वाचन आयोग झारखंड विधानसभा की तैयारी में जुट गया है। आयोग की एक टीम 11 जुलाई को झारखंड के दौरे पर आ रही है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के0 रवि कुमार ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि आयोग की टीम दौरे के क्रम में द्वितीय मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लेगी।

 

उन्होंने कहा कि राज्य में त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के लिए द्वितीय पुनरीक्षण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने भरोसा जताया कि विधानसभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशत बढ़ेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला