भारत निर्वाचन आयोग के वरीय उप निर्वाचन आयुक्त धर्मेंद्र शर्मा, वरीय उप निर्वाचन आयुक्त नितेश कुमार व्यास, प्रधान सचिव श्री अरविंद आनंद की टीम दो दिवसीय दौरे पर आज रांची पहुंचे। टीम रामगढ़ के पतरातु रिसोर्ट में झारखण्ड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और अन्य वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रही है। झारखंड में विधानसभा चुनाव कुछ महीनों के बाद होना है। यह टीम झारखंड में चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेगी।
भारत निर्वाचन आयोग की टीम द्वारा कल पतरातू पर्यटन विहार स्थित सभागार में राज्य में मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रय 2024 के तहत चल रहे कार्यों को लेकर सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की जायेगी।