भारत की सिमरन शर्मा ने जापान के कोबे में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। सिमरन ने कल महिलाओं की दो सौ मीटर टी-12 स्पर्धा में 24.95 सेकंड के अपने सर्वश्रेष्ठ समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। भारत ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में छह स्वर्ण सहित कुल 17 पदक जीते हैं और अंक तालिका में छठे स्थान पर है।
Site Admin | May 26, 2024 8:27 AM
भारत की सिमरन शर्मा ने जापान के कोबे में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक