April 30, 2024 6:22 PM

printer

भारत की आर्थिक मदद से श्रीलंका के कांकेसंथुराई बंदरगाह का नवीनीकरण होगा

 

    श्रीलंका के मंत्रिमंडल ने कांकेसंथुराई बंदरगाह के नवीनीकरण की योजना को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना को भारतीय वित्तीय अनुदान के अंतर्गत क्रियान्वित किया जाएगा। परियोजना की अनुमानित लागत, उपलब्ध धनराशि से अधिक होने के कारण इसमें देरी हुई। इसके महत्व को रेखांकित करते हुए, भारत ने परियोजना की पूरी अनुमानित लागत को वहन करने का आश्वासन दिया है। श्रीलंका के उत्तरी क्षेत्र में स्थित, 16 एकड़ का कांकेसंथुराई बंदरगाह, भारत के पुदुचेरी में कराईकल बंदरगाह से 104 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला